गहलोत ने वृद्धजनों की सेवा कर मनाया अपना जन्मदिवस

सारथी यूथ फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा ने बताया की आज फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जोधाणा वृद्धाश्रम महामंदिर मे वृद्धजनों की सेवा कर, वृद्धजनों को भोजन प्रसादी कराकर, वृद्धजनों के साथ घेवर काटकर जन्मदिवस मनाया गया जोधाणा वृद्वाआश्रम की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर जन्मदिवस पर बधाई दी व जोधाणा वृद्वाआश्रम के रतन सिंह गहलोत, मोहित, दिपक शर्मा ने फाउंडेशन परिवार का आभार प्रकट किया सुराणा ने बताया की फाउंडेशन हर रविवार को अलग अलग क्षेत्र मे सेवा कार्य करके रविवार सेवा दिवस के रुप मे मनाते है साथ ही फाउंडेशन के सदस्य अपने जन्मदिवस वैवाहिक वर्षगांठ पर भी सेवा कार्य करके खुशियां मनाते है
गहलोत ने बताया की हम सभी को अपने जन्मदिवस व वैवाहिक वर्षगांठ पर वृद्धाश्रम, अनाथालय, नेत्रहीन, विकलांग, दिव्यांगजन बच्चों की सेवा कर, गौसेवा कर अपने जन्मदिवस व वैवाहिक वर्षगांठ पर इनके साथ खुशियां बाटे जो सूकून ओर खुशी हमे यहां मिलेगी वो ओर कही नही मिल सकती है गहलोत ने सभी का आभार प्रकट किया इस दौरान राधिका कानुंगा, मुरली सोनी, विजयलक्ष्मी हर्ष, अरुण कुमार पुरोहित आशा कवंर जोधा, धनवंती सोनी, मीत देवड़ा आदि उपस्थित थे