कृष्णा सेवा संस्थान ने गाँधी व शास्त्री को किया याद

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती पर श्रदांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
संस्थान कोषाध्यक्ष आनंद दवे ने बताया कि श्रदांजलि कार्यक्रम में पूर्व सभापति व संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी, सरंक्षक अशोक व्यास, कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति सरंक्षक गौतम चौपड़ा, उपाध्यक्ष विमल मालवीय, नगर उपाध्यक्ष राजेंद्र माली सहित सदस्यों द्वारा गाँधी व शास्त्री की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर सभी सदस्यों ने राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान व त्याग को याद किया।
सरंक्षक अशोक व्यास ने कहा कि आज का दिन काफी विशेष है आज इन महापुरुषों की जन्म जयंती के साथ विजया दशमी पर्व व राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के भी 100 वर्ष पूर्ण हुए है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने अपने 100 वर्ष समाज को संगठित करने, प्रत्येक वर्ग को राष्ट्रीयता से जोड़ने व सामाजिक समानता व समरसता को बढ़ावा देने में बिताये है संघ का प्रत्येक स्वंय सेवक राष्ट्र भावना से जुड़ा हुआ है आज इन महापुरुषों को याद करने के साथ संघ के समर्पण को भी हमको याद रखना होगा।
पारस भंडारी ने कहा कि सत्य व अहिंसा का पाठ हमें गांधीजी ने पढ़ाया व सादगी के साथ जय जवान जय किसान का नारा लगाते हुए राष्ट्र सेवा का भाव लाल बहादुर शास्त्री से सीखना चाहिए।
संस्थापक अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान के सभी सदस्य ऐसे आयोजन के माध्यम से राष्ट्र सेवा में बलिदान देने वाले व्यक्तियों को याद करते है व ह्रदय से सम्मान भी करते है।