धम्म अशोक विजयादशमी एवं धम्म चक परिवर्तन दिवस पर बाबा साहेब डा. अंबेडकर जी एवं महान सम्राट धम्म अशोक जी को किया गया माल्यार्पण

झांसी ( पारीछा)!
महान सम्राट धम्म अशोक विजयादशमी एवं धम्म चक्क परिवर्तन दिवस पर सुगत बुद्ध विहार विपश्यना केंद्र पारीछा झांसी में स्थापित परम पूज्य बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी प्रीतिमा की एवं महान सम्राट धम्म अशोक के चित्र पर अखिल भारतीय भिक्षु महासंघ बुन्देलखण्ड क्षेत्र के अध्यक्ष एवं सुगत बुध्द विहार चैरिटेबिल ट्रस्ट पारीछा के प्रबन्धक भदन्त कुमार काश्यप महाथेरो ने माल्यार्पण किया
निवाड़ी भट्टा गांव झांसी के बौद्ध उपासक आयुष्मान रविन्द्र कुमार अहिरवार जी ने अपने परिवार एवं अतिथियों के साथ सुगत बुद्ध विहार पारीछा में बुद्ध वन्दना की एवं विहार का भृमण किया।
बौद्ध उपासक आयुष्मान सुशील कुमार जी पारीछा ने अशोक विजयादसमी के अवसर पर सुगत बुद्ध विहार पारीछा में बुद्ध वंदना की आयुष्मान देवेन्द्र राय जी उपस्थित रहे।