विज्ञान प्रोधौगिकी एवं अनुसंधान से बनेगा भारत विश्व की महाशक्ति-जोशी

 विज्ञान प्रोधौगिकी एवं अनुसंधान से बनेगा भारत विश्व की महाशक्ति-जोशी
Spread the love

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तर पर इंडिगो पब्लिक सी.सै.
विद्यालय मे आयोज्य इंस्पायर अवार्डस – मानक प्रदर्शनी के उद्धाटन सत्र में मुख्य अतिथि सुरसागर विद्यायक देवेन्द्र जोशी ने बाल वैज्ञानिको का उत्साहवर्धन करते हुए अपने उद्बोधन मे कहा कि विज्ञान एवं अनुसंधान के माध्यम से – भारत विश्व की महाशक्ति बन सकता है। क्रार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा की जय जवान जय किसान जय विज्ञान एवं जय अनुसंधान के नारे को चरितार्थ करते हुए स्वदेशी तकनीक एवं नवीन अनुसंधान अपना कर देश विश्व गुरू बन सकता है। सयुक्त निदेशक ओम सिंह राजपुरोहित ने बाल वैज्ञानिकों व उनके शोध – का मूल्यांकन करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर पधारे विराट त्रिपाठी का स्वागत व अभिनन्दन करते हुए निष्पक्ष निर्णय व सहयोग सम्बन्धित आश्वासन दिया। जिला शिक्षा अधिकारी हिम्मत सिंह तंवर व अति. जिला शिक्षा शिक्षा अधिकारी विशाल शर्मा ने भी बाल वैज्ञानिको को संबोधित किया। इस अवसर पर मेला सयोंजक कार्तिकय खत्री ने मेले की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान हुए बताया कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली द्वारा चयनित कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों को उनके नवाचारी आईडिया पर रू 10000 की राशी प्रदान की जाती है। शिक्षक प्रकोष्ठ अधिकारी कमल व्यास ने अतिथियो का आभार व्यक्त किया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य शीतल भाटी ने विद्यालय के सहयोग एवं व्यवस्था की अधिकारीयो को जानकारी प्रदान की। प्रदशर्नी के सफल संचालन में राजेश डी पुरोहित,पवन शर्मा, केसर सिंह राजपुरोहित,भरत कुमार पारीख,प्रकाश भाटी,शुभम सोंलकी,अरविन्द व्यास,विपीन जैन,कविता गुप्ता,पुरषोत्तम दहिया,हरविन्द्र सिंह,शेखर पुरोहित, विनोद आसेरी,गजेन्द्र चौहान आदि की सहभागिता रही। क्रार्यक्रम का संचालन प्रिंस व्यास ने किया।

Admin

https://www.mynewsportal.com

A short bio about the author can be here....

Related post