बाडमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट रेलसेवा के मार्ग के गुडगाँव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

जोधपुर, रेलवे द्वारा बाडमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट रेलसेवा के मार्ग के गुडगॉव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर संचालन समय में आंषिक परिवर्तन किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाडी संख्या 20487, बाडमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 06.10.25 से बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह अपने मार्ग में गुडगॉव स्टेशन पर 11.40 बजे आगमन व 11.42 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 11.33 बजे आगमन व 11.35 बजे प्रस्थान कर व दिल्ली कैंट स्टेशन पर 12.00 बजे आगमन व 12.02 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 11.57 बजे आगमन व 11.59 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय 12.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुॅचेगी।