• October 3, 2025

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वे ऐतिहासिक स्वर्ण जयंती मैं शामिल हुए चंदेल

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वे ऐतिहासिक स्वर्ण जयंती मैं शामिल हुए चंदेल
Spread the love

( चंदेल बोले विश्व का सबसे बड़ा एकमात्र संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ )

जम्मू 2 अक्टूबर / राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 💯 वे स्थापना दिवस समारोह मोनी बाबा मंदिर
के प्रांगण में अतिथि के रूप में पहुंचे महंत गुरुजी राजू चंदेल उन्होंने पत्रकार से बात करते हुए कहा कि हम सब स्वयंसेवक हैं विश्व का सबसे बड़ा संगठन संस्थगर कोई है तो वह सनातनियों का सबसे बड़ा और देशभक्त संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है इससे बड़ी कोई संस्था या संगठन पूरी धरती पर नहीं है जब-जब अपने भारत और भारतीयों पर कोई भी संकट आता है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक संकट की घड़ी में देश व देश के सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सदैव खड़े रहते हैं हमारे प्रत्येक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों के अंदर राष्ट्रभक्ति देशभक्ति कूट-कूट कर भरी होती है हमारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक के स्वयं सेवक हमेशा ही शांतिप्रिय और राष्ट्र की उन्नति के लिए दिन-रात कार्य करते हैं यह संगठन सबसे मजबूत आज्ञाकारी और देशभक्त लोगों का संगठन है इसमें तमाम लोग जितने भी स्वयंसेवक जुड़े होते हैं सभी राष्ट्रभक्त देशभक्ति और भारत भूमि, भारत माता से प्रेम करने वाले ही स्वयंसेवक होते हैं

चंदेल ने आज शस्त्र पूजा करते हुए मां भगवती दुर्गा काली का आह्वान किया करते हुए कहा कि शस्त्र पूजा हमारे सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की एक ऐतिहासिक परंपरा है यह शस्त्र पूजा दर्जनों राक्षसों के नाश के लिए की जाती है और विश्व के कल्याण के लिए इसका बहुत ही ऐतिहासिक पौराणिक महत्व शास्त्रों में बताया गया है इस प्रकार राष्ट्रीय स्वयं मुख्य संघ के इस भव्य कार्यक्रम में भी शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे

Admin

https://www.mynewsportal.com

A short bio about the author can be here....

Related post