• October 3, 2025

राजस्थान शिक्षा संघ राष्ट्रीय जोधपुर के जिला निर्वाचन संपन्न चौधरी अध्यक्ष बिश्नोई मंत्री निर्विरोध निर्वाचित

 राजस्थान शिक्षा संघ राष्ट्रीय जोधपुर के जिला निर्वाचन संपन्न चौधरी अध्यक्ष बिश्नोई मंत्री निर्विरोध निर्वाचित
Spread the love

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जोधपुर के वार्षिक निर्वाचन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाल मैदान जोधपुर में निर्विरोध संपन्न हुई जिसमें जोधपुर की 15 उपशाखाओ के अध्यक्ष, मंत्री, महिला मंत्री ,जिला महासमिति सदस्य, जिला कार्यकारिणी सदस्य सहित 467 सदस्यों ने निर्वाचन में भाग लिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीतसिंह राठौड़ एवं चुनाव पर्यवेक्षक रानीदान सिंह भुट्टो ने बताया कि जोधपुर जिले के निर्वाचन में समस्त 15 उपशाखाओ के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया जिसमें सभाध्यक्ष कुलदीप गोदारा, उप सभाध्यक्ष सत्ताराम सोलंकी, अचलाराम जांगू, जिला अध्यक्ष भरतसिंह चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरपतसिंह चौधरी, उपाध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, श्रवण सेन, महिपाल विश्नोई, सचिव रमेश, रिडमलराम विश्नोई, राकेश चौधरी, जिला मंत्री सुभाष विश्नोई, अतिरिक्त जिला मंत्री मुन्नाराम जाखड़, महिला मंत्री सरिता चौधरी, कोषाध्यक्ष किशनाराम वनल, अध्यापक प्रतिनिधी नाथूराम, पंचायत समिति शिक्षक प्रवीण गोयल, वरिष्ठ अध्यापक डूंगराराम, प्राध्यापक दिलीप सोनी, संस्कृत शिक्षा ताराचंद शर्मा, महिला शिक्षक कौशल्या चौधरी, प्रयोगशाला सहायक राजेश साईं, शारीरिक शिक्षक शंकरलाल मातवा, सेवानिवृत अमराराम गोदारा, प्रबोधक मदनसिंह , कंप्यूटर शिक्षक वीरेन्द्र चौधरी, पंचायत शिक्षक चैनसिंह सहित संपूर्ण कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।

चुनाव पर्यवेक्षक रानीदान सिंह भुट्टो ने निर्विरोध निर्वाचन के बाद संपूर्ण जिला कार्यकारिणी को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई।

निर्वाचन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रुपाराम खोजा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश सोलंकी, जिला संगठन मंत्री आईदानराम चौधरी, कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष संजीव व्यास, संभाग मीडिया प्रभारी श्रवणसिंह राजपुरोहित, विभाग संगठन मंत्री महिला अनिला सोलंकी, मंडल संयुक्त मंत्री भावना आसदेव, सहीराम बिश्नोई, महानगर सभाध्यक्ष चंदन सिंह इंदा, अध्यक्ष ओमप्रकाश जाखड़, महानगर मंत्री अशोक चौधरी, महिला मंत्री पूजा शेखावत, ओमप्रकाश धुण ,लालाराम चौधरी ,राजेश खोत, दौलतराम थोरी , अचलाराम जांगू ,भैराराम दुग्तावा, मुरली मनोहर दाधीच, नेमीचंद दाधीच, वर्षा दूगड़ , ज्योति चौधरी, ममता बसवाना, लक्ष्मी विश्नोई, सरोज, विजयलक्ष्मी , प्रियंका गोस्वामी, वैशाली सेठ, संजूलता गहलोत, मीनू इनानिया , सोहन सिंह गोदारा, योगेंद्र, रमेश नागोरा, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Admin

https://www.mynewsportal.com

A short bio about the author can be here....

Related post