• October 3, 2025

महालक्ष्मी मंदिर में हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ होमाष्टमी यज्ञ

 महालक्ष्मी मंदिर में हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ होमाष्टमी यज्ञ
Spread the love

बालोतरा।

स्थानीय महालक्ष्मी मन्दिर प्रांगण में मंगलवार को श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा वैदिक परम्परा और आस्था के साथ होमाष्टमी यज्ञ का आयोजन किया गया। प्रातःकालीन मंगल वंदना के साथ आरंभ हुए इस आयोजन में आचार्य प्रमोद दवे, श्रवण द्विवेदी,भास्कर अवस्थी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ की वेदिका पर आहुतियां अर्पित कर नगरवासियों की सुख-समृद्धि, आरोग्य एवं लोककल्याण की कामना की गई। यज्ञ के मुख्य यजमान रमेश दवे व हीना दवे रहे।

समाज अध्यक्ष कान्तिलाल व्यास ने कहा कि यज्ञ में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक आहुतियां दीं। वातावरण “स्वाहा” की गूँज और धूप-दीप की सुगंध से पवित्र बना रहा। श्रद्धालु महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजधजकर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए, जिससे मंदिर प्रांगण भक्ति रस में डूब गया।

मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों व पुष्पों से सजाया गया था। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया। नगर के अशोक अवस्थी, सुरेन्द्र दवे, नरेश दवे,अशोक दवे,सूर्यप्रकाश दवे ,ममता दवे, रेखा दवे, अशोक श्रीमाली, दिनेश दवे, नरेन्द्र दवे शशी अवस्थी सहित गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग, महिलाएं एवं युवा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर यज्ञ की पूर्णाहुति के साक्षी बने।

कार्यक्रम के समापन पर महाआरती सम्पन्न हुई, जिसके बाद सभी भक्तों को महाप्रसादी वितरित की गई। भक्तों ने इसे दिव्य व आत्मिक शांति प्रदान करने तथा विश्व कल्याण वाला आयोजन बताया और भविष्य में भी ऐसे धार्मिक अनुष्ठान निरंतर करने की कामना की।

कान्तिलाल व्यास

अध्यक्ष

श्रीमाली ब्राह्मण समाज बालोतरा

Admin

https://www.mynewsportal.com

A short bio about the author can be here....

Related post