रा उ मा वि ढाढणीया साँसण में किया गया बाल दिवस का आयोजन।

हर बच्चे की विशिष्टता को सशक्त बनाएं, शिक्षित करे और अपनाए – केसर सिंह राजपुरोहित
कस्बे के शहीद गंगाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बाल दिवस का आयोजन किया गया।
संस्था प्रधान केसर सिंह राजपुरोहित ने बताया की
हर वर्ष 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर बाल दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को दिए अपने उद्धबोधन में कहा कि पंडित नेहरू का बच्चों के प्रति बेहद खास लगाव था और इसलिए बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। बच्चों और पीएम नेहरू के इसी रिश्ते को देखते हुए 14 नवंबर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।यह दिन इस बात का प्रतीक है कि बच्चे देश और दुनिया का भविष्य हैं, ऐसे में उन्हें संवारना और आने वाले कल के लिए तैयार करना, पूरे समाज की जिम्मेदारी है।साथ यह इस बात का भी प्रतीक है कि हम सभी को अपने अंदर बढ़ती उम्र के साथ उस बचपने या उस बच्चे को जीवित रखने की जरूरत है, जिसकी वजह से जीवन खुशमिजाज और उत्साहमय बनता है। कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता रेणु वैष्णव ने बताया कि कक्षावार व समूहवार विद्यार्थियों हेतु विभिन्न
साहित्यिक , खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।अंग्रेजी व्याख्याता संगीता जोशी द्वारा उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों हेतु रोचक अंग्रेजी ग्रामर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।शारीरिक शिक्षक विक्रम सिंह के निर्देशन में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओ चमच्च दौड़, रस्सा कस्सी, 100 मीटर दौड़, रुमाल झपट्टा दौड़ आदि की आयोजन किया गया।इसी तरह विभिन्न सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिताओं जैसे कविता पाठ , स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध लेखन आयोजित किये गए जिसमे विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।विज्ञान शिक्षक गौतम चंद प्रजापत ने कार्यक्रम का संचालन किया।आज के कार्यक्रम के सफल आयोजन में गोपेश विश्नोई ,सुरता राम सारण , रेखा गर्ग , मधुबाला , अनिता चावला, श्रीकांत विश्नोई ,राजेश कुमार , आदि का सक्रिय योगदान रहा ।