बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने की रेपो लिंक्ड लेंडिंग दर में 50 आधार अंकों की कमी

जोधपुर 12 जून, 2025: भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा नीतिगत रेपो दर में कटौती के बाद, भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने तत्काल प्रभाव से (07.06.2025 से) अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग दर में 50 आधार अंकों की कमी की घोषणा की है। बैंक की रेपो लिंक्ड लेंडिंग दर अब 8.15% है।
इसके साथ ही बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा की गई कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को दे दिया है।