महिला टीम की विशेष भागीदारी के साथ आयोजित हुई भारत की मिट्टी – भारत स्वाभिमान क्रांति रथ यात्रा रैली की तैयारी हेतु मंथन बैठक।

 महिला टीम की विशेष भागीदारी के साथ आयोजित हुई भारत की मिट्टी – भारत स्वाभिमान क्रांति रथ यात्रा रैली की तैयारी हेतु मंथन बैठक।
Spread the love

लखनऊ: भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के तत्वाधान में आगामी 3 अक्टूबर को होने वाली भारत की मिट्टी – भारत स्वाभिमान क्रांति रथ यात्रा रैली की तैयारी के संबंध में एक मंथन बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की विशेषता यह रही कि इसमें महिला शक्ति की उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही। आज के समय में जहां राष्ट्र निर्माण और समाज जागरण में महिलाओं की भूमिका निरंतर बढ़ रही है, वहीं इस बैठक ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के अभियान में महिलाएँ केवल सहभागी ही नहीं, बल्कि नेतृत्वकारी भूमिका निभा रही हैं। आज का युग केवल पुरुषों का नहीं, बल्कि महिलाओं के समान योगदान से ही समाज सशक्त और संतुलित बन सकता है। राष्ट्र निर्माण में महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी से समाज में संस्कार और संस्कृति की धारा और मजबूत होती है। युवा पीढ़ी को दिशा और मूल्य आधारित शिक्षा मिलती है। ग्रामीण और शहरी स्तर पर सामाजिक चेतना का विस्तार होता है। महिलाओं के नेतृत्व से समानता और सशक्तिकरण का संदेश पूरे समाज तक पहुँचता है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) विनोद नागर उपस्थित हुए। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि भारत की मिट्टी भारत स्वाभिमान यात्रा तभी सार्थक होगी, जब पुरुषों के साथ-साथ हमारी मातृशक्ति भी राष्ट्र जागरण के इस अभियान को आगे बढ़ाएगी। बैठक में रैली की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सोनम गुर्जर चौधरी धीरज सिंह, चौधरी सतपाल सिंह, दीपक गुर्जर, भोला पहलवान, अशोक अधाना, छाया सागर, मंजू चौहान, निजाम प्रधान, अतीक अहमद, डॉक्टर योगेंद्र, उदयवीर, गुड्डू सहित संघ के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह बैठक इस बात का प्रतीक है कि भारत राष्ट्रीय सेवक संघ का आंदोलन केवल संगठन या पुरुष कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें महिला शक्ति भी अग्रिम पंक्ति में खड़ी है। यही सामूहिकता और सहयोग राष्ट्र पुनर्निर्माण की नींव है।

Admin

https://www.mynewsportal.com

A short bio about the author can be here....

Related post