वृद्धजनों की सेवा कर मनाया जन्मदिवस

सारथी यूथ फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया की फाउंडेशन सदस्य व गौ भक्त जितेन्द्र गहलोत का जन्मदिवस आज जोधाणा वृद्वाआश्रम महामंदिर में वृद्धजनों को भोजन प्रसादी कराकर वृद्धजनों के साथ घेवर काटकर जन्मदिवस मनाया देवेन्द्र गहलोत ने बताया की जोधाणा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर व फाउंडेशन द्वारा दुपट्टा पहनाकर मोमेंटो भेंट कर जितेन्द्र गहलोत को जन्मदिवस पर बधाई दी जोधाणा वृद्धाश्रम के रतन सिंह गहलोत, मोहित, दिपक शर्मा ने गौ भक्त जितेन्द्र गहलोत व फाउंडेशन परिवार का आभार प्रकट किया जितेन्द्र गहलोत ने बताया की आज वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की सेवा कर वृद्धजनों का आशिर्वाद प्राप्त कर जन्मदिवस मनाकर बहुत खुशी मिली इस दौरान जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा, राधिका कानुंगा, गुमान सिंह गहलोत, विजयलक्ष्मी हर्ष आदि उपस्थित थे।