अनाथ व निराश्रित बच्चों की सेवा कर मनाया जन्मदिवस

सारथी यूथ फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा ने बताया की फाउंडेशन सदस्य रामनारायण थिरोदा के सुपुत्र रितेश थिरोदा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शुभसवेरा बाल आश्रम में बच्चों की सेवा कर मनाया जन्मदिवस सुराणा ने बताया की फाउंडेशन द्वारा पिछले 3-4 सालों से लगातार महिने की 5 से 7 गौसेवा, पक्षी सेवा, वानर सेवा, वृद्धाश्रम मे वृद्धजनों की सेवा, संतो की सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग, निराश्रित, दिव्यांगजन बच्चों व छात्रों की सेवा, वस्त्रदान आदि अलग अलग क्षेत्र मे सेवा कार्य किए जा रहें है सुराणा ने बताया की रितेश थिरोदा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर शुभसवेरा बाल आश्रम में अनाथ व निराश्रित बच्चों के साथ घेवर काटकर व बच्चों को भोजन प्रसादी कराकर जन्मदिवस मनाया गया शुभसवेरा बाल आश्रम के रिछपाल सिंह, मानसिंह व बजरंग शर्मा ने दुपट्टा व माला पहनाकर जन्मदिवस पर बधाई दी इस दौरान राधिका कानूंगा, विजयलक्ष्मी हर्ष, मुरली सोनी, बालूराम थिरोदा, पुष्पा राजपूत, ओमप्रकाश, गौरव थिरोदा, जगदीश, डिंपल जोया, हिम्श्रेय थिरोदा, हेमलता चितारा, पुनीत थिरोदा, अलका फौजदार, आदि उपस्थित थे।