जोधपुर महानगर में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय ) के सदस्यता अभियान कि धूम।

 जोधपुर महानगर में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय ) के सदस्यता अभियान कि धूम।
Spread the love

महानगर मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय ) के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार समस्त राजस्थान में सभी उप शाखाओं में सदस्यता अभियान चल रहा है, उप शाखा महानगर में सदस्यता अभियान में आज दिन तक 1101 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा महानगर के सदस्य बने हैं , समस्त राजस्थान में सदस्यता अभियान 14 मई 2025 तक चलेगा , सदस्यता अभियान के द्वारा समस्त शिक्षकों को संगठन की रीति नीति के बारे में बताया गया , राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसके पास ही चार क है कार्यालय, कार्यकर्ता , कार्यक्रम और कोष हैं , जो प्रत्येक संगठन के लिए जरूरी है इस संदर्भ में आज शाला कीड़ा संगम केंद्र गौशाला मैदान ,जोधपुर में शारीरिक शिक्षक एवं शारीरिक शिक्षिकाओं की सदस्यता की गई, सदस्यता अभियान में महानगर मंत्री अशोक चौधरी, तेजेंद्र सिंह, अरविंद गहलोत, ओमप्रकाश मेघवाल, चेतन प्रकाश गहलोत, सोहन सिंह गोदारा, एवं योगेंद्र प्रसाद के साथ संगठन के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Admin

https://www.mynewsportal.com

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *