उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा जनपद लखनऊ की जिला समिति की बैठक आहूत की गई।

लखनऊ: आज दिनांक 28 अप्रैल 2025 को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा जनपद लखनऊ की जिला समिति की बैठक तहसील सरोजनी नगर में आहूत की गई जिसमें संवर्ग की समस्याओ पर विचार विमर्श के साथ साथ शासकीय व संगठन को बेहतर बनाने की वार्ता की गई। इस दौरान कश्मीर के पहलगाम की घटना मे निर्दोष लोगों की आतंकवादियों द्वारा की गई निर्मम हत्या पर शहीदों के लिए जिला संगठन के लेखपालों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर उनकी पुन्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा की गयी। सभा मे प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार बाथम, जिला मंत्री सुजीत कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अदिति आर्या, कनिष्ठ उपाध्यक्ष कुमार सौरभ, कोषाध्यक्ष विमल सिंह के साथ साथ तहसील सरोजनी नगर अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, मंत्री नीतू यादव, उपमंत्री अमृताजंली सिंह, कोषाध्यक्ष विश्राम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार, तहसील अध्यक्ष मोहनलाल गंज अमरीश कुमार, सदर तहसील अध्यक्ष अनुपमा राय, मंत्री प्रिंस राजी, तहसील अध्यक्ष बक्शी का तालाब पंकज शुक्ला, मंत्री अनुज मिश्रा, तहसील अध्यक्ष मलिहाबाद पवन कुमार, मंत्री दीपक कुमार, एंव वरिष्ठ साथी पूर्व तहसील अध्यक्ष आनंद प्रकाश तिवारी, सत्येन्द्र कुमार यादव व अन्य लेखपाल साथी उपस्थिति थे।