रेलवे अधिकारी व कर्मचारियों के लिए साइकोलॉजिस्ट की सेवाएं प्रारंभ

जोधपुर,25 अप्रेल। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को मनोवैज्ञानिक परामर्श और उपचार देने के उद्देश्य से डीआरएम ऑफिस में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की सेवाएं प्रारंभ की गई हैं। शुक्रवार को पहले ही दिन 15 कर्मचारियों ने इस सेवा का लाभ लिया।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर अनुबंधित क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट श्रीमती कामिनी लड्ढा की सेवाएं कार्य दिवस के दौरान प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 से सायं 4.30 बजे तक डीआरएम ऑफिस में नवनिर्मित विजिटिंग रूम में उपलब्ध रहेंगी।
उल्लेखनीय है कि श्रीमती लड्ढा की मनोवैज्ञानिक परामर्श और इसके उपचार से संबंधित सेवाएं रेलवे अस्पताल में आने वाले रेलकर्मचारियों, उनके आश्रितों और पेंशनर्स के लिए भी प्रारंभ की गई है।