धरती के बिगड़ते स्वास्थ्य को सुधारने को लेकर हुई गहन चर्चा

झांसी! विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में झांसी के राष्ट्रीय संग्रहालय में आज “ पृथ्वी और हम” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने धरती के बिगड़ते स्वास्थ्य को लिए
मानव प्रजाति की जिम्मेदारी और अब इसमें सुधार के लिए किये जाने वाले अपरिहार्य प्रयासों पर गहन चर्चा की गयी यहां “ शून्याश्रम ” फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित इस संगोष्ठी में पद्मश्री उमाशंकर पाण्डे, रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ए के सिंह, दर्जा प्राप्त मंत्री और अंतरराष्ट्रीय
बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रिंस कुमार, जैविक खाद निर्माता कंपनी भूमिजा के संस्थापक डॉ़ अजय गुप्ता पूर्व उपनिदेशक मत्सय संजय कुमार शुक्ला में उपस्थित रहे। सभी
अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया अपने संबोधन में कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ए के सिंह ने कहा “ आज पर्यावरण, मृदा और जल सभी प्रदूषित है।प्राकृतिक संसाधनों के जहां तक प्रदूषण का प्रश्न है तो इसके लिए हर व्यक्ति को