पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी बने सक्रिय सदस्य

संगठन में सक्रिय सदस्य की भूमिका महत्वपूर्ण : चौधरी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा सक्रिय सदस्य बनने को लेकर वरिष्ठ नेताओं को उनके आवास जाकर सदस्य बनाया जा रहा है।
बालोतरा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने कहा कि जिला बालोतरा की सक्रिय सदस्यता टोली व जिला पदाधिकारियों द्वारा वरिष्ठ नेताओं को सक्रिय सदस्य बनाने को लेकर पुरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है।जिन्होंने पूरा जीवन संगठन की सेवा में बिताया है उनको सम्मान के साथ सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है।
सक्रिय सदस्यता अभियान जिला सह संयोजक धर्मेंद्र दवे ने बताया कि सक्रिय सदस्य बनाने को लेकर जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा व वरिष्ठ भाजपा नेता भवानी सिंह टापरा की उपस्थिति में पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता,पूर्व एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष तगाराम मेघवाल, गोपाल पारीक को सक्रिय सदस्य बनाया गया व इसके साथ ही कई युवाओं को भाजपा में सक्रिय सदस्यता बनाया गया।
पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि सभी युवाओं व महिलाओं को अपने निश्चित लक्ष्य को पूर्ण करके सक्रिय सदस्य बनना चाहिए संगठन में सक्रिय सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।