संविधान दिवस पर हुआ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

विद्याार्थियों ने उत्साह के साथ लिया भाषण, कविता, रंगोली, पोस्टर, निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग
बालोतरा, 26 नवंबर। मंगलवार को पीएम श्री श्रीमती मेहताब देवी मिश्रीमल अग्रवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधीपुरा में संविधान दिवस पर विभिन्न कार्याक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ में उप प्राचार्य यशवंत सिंह ने भारतीय संविधान के बारे में जानकारी दी। कक्षा 12वीं की बालिका अरुणा ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया एवं खुशी ने संविधान दिवस की शपथ दिलाई।
संविधान दिवस के प्रभारी थाना राम ने विभागीय निर्देशानुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अरुणा, द्वितीय स्थान पर राजल, कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गुड़िया एवं द्वितीय स्थान पर संजना, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ममता एवं द्वितीय स्थान पर अनिल कुमार, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ज्योत्सना अनीता तथा वर्षा एवं द्वितीय स्थान पर वसुंधरा सोनी एवं दीपिका, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गुंजन गोस्वामी एवं द्वितीय स्थान पर टीना, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ममता एवं द्वितीय स्थान पर दीपक, वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अरुणा एवं द्वितीय स्थान पर राजल रही है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य विमला ने संविधान दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रदीप व्यास ने किया।
कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश गुप्ता लाख सिंह डुंगरोत, मूलाराम प्रेम सिंह राजपुरोहित भंवर सिंह चौहान हर्ष खारवाल हंसा वर्मा दलू कुमारी कंचन कंवर रेखा राजपुरोहित, राधा उपस्थित रहे।
-0-