गोमती आरती कर देव दीपावली बड़े धूमधाम से मनाया गई।

 गोमती आरती कर देव दीपावली बड़े धूमधाम से मनाया गई।
Spread the love

लखनऊ। 15 नम्बर 2024 को कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के अवसर पर शिव मंदिर घाट नियर बैरल नम्बर 2 बन्धा रोड शिव नगर खदरा लखनऊ में गोमती आरती की संयोजिका शोभा द्विवेदी, अन्जू यादव, अमृता पाण्डे के संयोजन में गोमती आरती कर देव दीपावली बड़े धूमधाम से मनाया गई। छठ पूजा एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति के संस्थापक व ओम ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी के अध्यक्षता में हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित रहे। धनंजय द्विवेदी ने अपने सम्बोधन में बताया कि जब भगवान राम व माता सीता वनवास से लौट रहे थे तो रास्ते में छठ पर्व पड़ा, मां सीता सरयू नदी के तट पर विश्राम कर विधि विधान से छठ व्रत रख पूजा की उसके पश्चात कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में आगमन पर सभी देव देवताओं ने मिलकर आगमन की खुशी में देव दीपावली मनायी। यह सही जानकारी सभी देशवासियों को जीवन में पहली बार ओम ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी ने दिया है, राम कथा कहने वाले किसी भी व्यास गद्दी से आत तक देव दीपावली का उल्लेख नहीं हुआ है। देव दीपावली आयोजन में छठ पूजा एवं सांस्कृतिक उत्थान समिति के कोषाध्यक्ष हीरालाल यादव, सचिव के सी तिवारी, ओम ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ की महानगर अध्यक्ष रचना तिवारी की अहम् भूमिका रही।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *