संगीता शर्मा हिन्दी काव्य शिरोमणि मानद उपाधि से सम्मानित

 संगीता शर्मा हिन्दी काव्य शिरोमणि मानद उपाधि से सम्मानित
Spread the love

जयपुर/झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शब्द प्रतिभा बहुदेशीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता में जयपुर की संगीता शर्मा को उनकी उत्कृष्ट कविता के लिए हिन्दी काव्य शिरोमणि मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया। विदित हो हिन्दी को बढ़ावा देने के साथ ही साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से फाउंडेशन द्वारा इसका आयोजन किया जाता है। इस प्रतियोगिता में नेपाल, भारत, अमेरिका व तंजानिया के महिला व पुरूष रचनाकारों ने हिस्सा लिया। असाधारण प्रतिभा की धनी संगीता शर्मा जयपुर के विधाधर नगर स्थित माहेश्वरी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में हिंदी के व्याख्याता पद पर कार्यरत हैं। इस प्रतियोगिता में देश विदेश से 1240 रचनाकारों ने भाग लिया। तीन चरण की चयन प्रक्रिया के बाद 100 रचनाकारों की रचनाएं उत्कृष्ट घोषित की गई, जिन्हें हिन्दी काव्य शिरोमणी मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता अभौतिक उपस्थिति में होने के कारण ई प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। देश विदेश के हिन्दी प्रतिभा देश विदेश मे अग्रज ओर नवोदित रचनाकारों को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। फाउंडेशन विगत वर्षों में भारत नेपाल मैत्री संबंध मजबूत करने के साथ ही हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिभाओं का सम्मान करती आ रही है। विदित हो संगीता शर्मा मृदुभाषी व श्री श्याम सेवा समिति पिलानी के व्यवस्थापक पिलानी निवासी अरूण कुमार भौमिया बिल्लू की भांजी है। उनको इस सम्मान को लेकर राजेन्द्र कुमार भौमिया, पिलानी प्रवासी चंडीगढ़ निवासी अशोक भौमिया, वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक चिंतक राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला व अरूण कुमार भौमिया बिल्लू ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की है।‌ इस अवसर पर संगीता शर्मा ने फाउंडेशन के अध्यक्ष आंनद गिरी मायालु व चयन समिति संयोजक चरना कौर का आभार व्यक्त किया।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *