पं० वेद प्रकाश शर्मा बने श्री भट्ट ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष।

Spread the love

लखनऊ। 12 नवम्बर 2024 को मोहनलाल गंज लखनऊ में श्री भट्ट ब्राह्यण महासभा का द्विदिवसीय राष्ट्रीय महाधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता रायबरेली से पधारे पं० सुखदेव प्रसाद शर्मा ने की तथा मंच संचालन पं० राजेश कुमार शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के पूर्व राज्य मंत्री भवानी दत्त भट्ट सहित अखिल भारतीय ब्रह्म समाज के अध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ल तथा जाने माने भगवताचार्य पं० श्री जीतेंद्र मिश्र भी उपस्थित थे। वक्ताओं ने सामूहिक रूप से मत व्यक्त करते हुए कहा की सनातन की रक्षा हेतु आज संपूर्ण हिन्दू समाज की ओर से ब्राह्यणों को अग्रणी भूमिका निभाने का समय आ गया है। सम्मलेन में देश के दूर दराज हिस्सों से अनेकों प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमे प्रमुख रुप से रायबरेली से हरिहर प्रसाद शर्मा, शुशील शर्मा, अरविन्द शर्मा, के सी शर्मा, हरीश चन्द्र शर्मा, करुणा शंकर शर्मा, कानपुर से पं० धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, पं० मयंक शर्मा, प्रयाग से सत्येन्द्र शर्मा, अयोध्या से हरि किशोर शर्मा, वाराणसी से आनंद राय, घनश्याम, श्यामधर शर्मा, रवि शर्मा, महोबा से राकेश शर्मा, चित्रकूट से हनुमान प्रसाद निर्मल, बाँदा से कुलदीप शर्मा, आगरा से संतोष कुमार भट्ट ‘व्यास’, लखीमपुर से प्रमोद शर्मा, लखनऊ से जगदीश नारायण भट्ट, ललित शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा ‘सत्तन’, जवाहर लाल शर्मा, देशदीपक शर्मा, राम सागर शर्मा, निर्मल भट्ट, दुर्गा प्रसाद शर्मा, मिथलेश शर्मा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे। अधिवेशन के दूसरे दिन श्री भट्ट ब्राह्मण महासभा की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मत से चुनाव किया गया जिसमे कार्यकारी अध्यक्ष पं० वेद प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष पं० देशदीपक शर्मा, पं० राज किशोर शर्मा (अयोध्या), पं० आनंद राय (वाराणसी), दुर्गा प्रसाद शर्मा (बाराबंकी), महामंत्री पं० हरिहर प्रसाद शर्मा, मंत्री पं० श्याम धर शर्मा, पं० सुशील कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पं० जवाहर लाल शर्मा आदि को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

img 20241112 wa00713784374680285780297

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *