गौसेवा व पक्षी सेवा कर मनाया रविवार सेवा दिवस
सारथी यूथ फाउंडेशन संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया की आज रविवार सेवा दिवस उद्देश्य से आज राधारानी गौशाला चांदपोल मे गौ माता को हरा चारा व पक्षियों को दाना खिलाकर रविवार सेवा दिवस मनाया गया गहलोत ने बताया की हिन्दू धर्म मे गौमाता को पूजनीय माना जाता है गौमाता की सेवा व पूजन से बड़े से बड़ा कष्ट सिर्फ गौमाता की सेवा से कट जाते है क्योंकि गौमाता मे 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है गौमाता की सेवा का जिक्र शास्त्रों मे ही नही भगवान श्रीकृष्ण ने भी गौमाता के प्रति अपना प्रेम प्रदर्शित किया है ओर लोगो को गौमाता की सेवा करने का संदेश दिया है
फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा ने बताया की रविवार सेवा दिवस उद्देश्य से हर रविवार को गौ सेवा, पक्षी सेवा, संतो की सेवा, वानर सेवा, वृद्वजनो की सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग, निराश्रित, दिव्यांग बच्चों की सेवा, वस्त्रदान, आदि अलग अलग क्षेत्र मे जाकर सेवा कार्य किए जाते हैं सुराणा ने आमजन से अपील की है की इस पुण्य कार्य मे आप भी अधिक से अधिक संख्या मे रविवार सेवा दिवस मिशन से जुडे मिशन से जुडने के लिए आप हेल्पलाइन वाट्सएप नम्बर 8384970970 पर सम्पर्क करे।
इस दौरान आज राधिका कानूंगा, अशोक कुमार चितारा, कृष्णा पंवार, संदीप शर्मा, अजय कुमार शर्मा, राहुल चौहान, राखी शर्मा, लोकेश आसेरी, नव्या शर्मा, आदि उपस्थित थे।
