“खेलों से ऊर्जा, उत्साह एवं स्वस्थ् प्रतिस्पर्धा का विकास होता है” -गहलोत

 “खेलों से ऊर्जा, उत्साह एवं स्वस्थ् प्रतिस्पर्धा का विकास होता है” -गहलोत
Spread the love

यह उदगार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राजेंद्र गहलोत ने 69 वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह पर व्यक्त किए l विशिष्ट स्थिति जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली ने 17 व 19 वर्षीय छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य एवं केंद्र सरकार दोनों का खेलों पर प्रमुख रूप से फोकस रहा है , खेलो इंडिया व सांसद खेलकूद प्रतियोगिता इसके प्रमाण है।उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि ये व्यक्तित्व निर्माण, स्वास्थ्य एवं सफलता का आधार भी है।इस अवसर पर भाजपा देहात अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, उपाध्यक्ष जयकिशन पंचारिया ,मनोहर सिंह टालनपुर आदि ने भी उदबोधन प्रदान किया।संयुक्त निदेशक ओम सिंह राजपुरोहित ने सम्पूर्ण राज्य से आये विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि खेल सफलता की सीढ़ी है , बशर्तें इसे स्वस्थ प्रतिस्पर्धा से खेला जाए।संयोजक एवं प्रधानाचार्य चंद्रशेखर दवे ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सात संभाग के 41 जिलों के लगभग 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।कार्यक्रम में जोधपुर शिक्षा विभाग के अधिकारी विशाल शर्मा, कमल व्यास, सुमित्रा पंवार व निदेशालय से नियुक्त ऑफिसियल पूर्णिमा रानी, देवेंद्र आदि उपस्थित रहे।साथ ही प्राचार्य केसर सिंह राजपुरोहित, कार्तिकेय खत्री,पवन शर्मा,कोमल सिंह, रतन सिंह, सत्येंद्र राजपुरोहित, मनोज मकवाना,प्रिंस व्यास व शारीरिक शिक्षक लूणेश सिंह खींची,हापुराम चौधरी, शेर सिंह रातड़ी व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Admin

https://www.mynewsportal.com

A short bio about the author can be here....

Related post