अधिक से अधिक सक्रिय कार्यरत बनायें प्रदेश पदाधिकारी, जिला पंचायत चुनावों की तैयारी में जुट जाएँ – पवन भाई गुप्ता

लखनऊ: सभी प्रदेश पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक सक्रिय कार्यरत बनायें। जिलाध्यक्षों सहित जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को सक्रिय कार्यकर्ता बनाने का तय समयसीमा के अंदर लक्ष्य दें एवं समय पूरा होने पर समीक्षा करें। तत्पश्चात अगला लक्ष्य दें। सभी प्रदेश पदाधिकारी, पूरे प्रदेश में जितना मजबूती से काम करेंगे, आरपीआई का संगठन उतनी तेजी से बढ़ेगा। जिला पंचायत चुनावों की तैयारियों में जुट जाएँ। जनसमस्याओं को लेकर तहसील, ब्लॉक, जिला, मंडल एवं प्रदेश स्तर पर आवाज बुलंद करें एवं किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। हम बाबा साहेब के सिपाही हैं और उनका पूरा जीवन हम सबको संघर्ष की प्रेरणा देता है। ये बात रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने हजरतगंज स्थित सिलवेट होटल में आरपीआई की प्रदेश पदाधिकारी बैठक के दौरान कही। पवन भाई गुप्ता ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारी बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, प्रदेश में हो रहे संगठन विस्तार, तय किए गए सामाजिक-राजनीतिक लक्ष्यों की प्राप्ति और आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण संवाद हुआ। सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में अब तक किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें सदस्यता अभियान, जनसम्पर्क यात्रा, पिछड़े वर्ग, दलित, आदिवासी, महिला, अल्पसंख्यक वर्गों में पार्टी की पैठ आदि के आंकड़े साझा किए गए। साथ ही भविष्य की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि आगामी जिला पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए, पार्टी ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया। प्रत्येक जिले में जन संवाद यात्राओं, कार्यकर्ता सम्मेलन, और जन समस्या निवारण शिविरों के आयोजन की रूपरेखा भी तैयार की गई। पवन भाई गुप्ता कहा कि बैठक में युवा मोर्चा, महिला प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय भूमिका में लाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश पदाधिकारी बैठक को संबोधित करते हुए उप्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने कहा कि समाज के हाशिए पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक सामाजिक न्याय की भावना पहुँचे, यही आरपीआई की मूल आत्मा है। हमें बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों को आम जन तक पहुँचाने के लिए संघर्ष और सेवा के रास्ते को लगातार मजबूत करते रहना है। आरपीआई पूरे उत्तर प्रदेश में जनआंदोलन की तैयारी कर रही है, जो आम जनता की समस्याओं और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए होगा।
आरपीआई, उत्तर प्रदेश के आगामी कार्यक्रम – 2 जून से 7 जून तक भारत विजय यात्रा, जो भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं शौर्य को समर्पित होगी। ये यात्रा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आरपीआई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली जाएगी।
11 जून से जिलावार संगठनात्मक बैठकों का आयोजन।
आरपीआई का सदस्यता अभियान सितंबर 2025 तक 10 लाख नए सदस्यों तक पहुंचाना का लक्ष्य तय किया गया है।
9 अगस्त को क्रांति दिवस के दिन लखनऊ में संवैधानिक अधिकारों एवं तमाम जनसमस्याओं को लेकर बड़ा प्रदर्शन होगा।
इस दौरान विधि प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव रोशन खत्री, कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा शानू मल्ल कौशल, प्रदेश प्रवक्ता पीसी चौधरी, प्रदेश महामंत्री एवं मुरादाबाद मंडल प्रभारी सलीम मलिक प्रदेश सचिव रामअवध एवं नन्हे लाल वर्मा, मंगलेश शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष प्रबुद्ध प्रकोष्ठ,एल सहित तमाम प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।