12वां विशाल भंडारा कार्यक्रम का भव्य आयोजन, लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद।

लखनऊ: महर्षि वाल्मीकि निर्धन कन्या विवाह समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांई बाबा जी की मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 12वां विशाल भंडारा कार्यक्रम का भव्य आयोजन दोपहर 12 बजे से ईश्वर की इच्छा तक 01 मई 2025 को वाल्मकेश्वर मंदिर वाल्मीकिपुरी, निकट मोहन मेकिंग, इरादत नगर, लखनऊ में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे आयोजन को सफल बनाने में लोगों का सहयोग रहा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष पुजारी राजेश वाल्मीकि सहित, पार्षद प्रमोद सिंह राजन, विशाल वाल्मीकि, रवि कंचन, राज कुमार, संजय कुमार, इं. गोपाल वाल्मीकि, रूप चन्द्र, मुकेश, ब्रजेश चौधरी, मधुबाला, अशोक वाल्मीकि, सागर कुमार, सतीश खरे, बैजू वाल्मीकि, सोनू प्रधान, अनिल वाल्मीकि, चौ. योगेन्द्र वाल्मीकि सहित तमाम लोग मौजूद थे। संस्था ने भंडारे के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्यों को जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।