आदर्श नगर में समारोह पूर्वक मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस

 आदर्श नगर में समारोह पूर्वक मनाया 76 वां गणतंत्र दिवस
Spread the love

-क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
-प्रख्यात कवि व गीतकार दिनेश सिंदल ने सुनाया प्रेरक गीत
-महिलाओं ने देश भक्ति के गीत से सभी को देश प्रेम से जोड़ा
-प्रसिद्ध रंगकर्मी एलएन भटनागर ने गणतंत्र और संविधान पर प्रकाश डाला

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।आदर्श नगर में समारोह पूर्वक मनाया 76वां गणतंत्र दिवस। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित 20E सेक्टर आदर्श नगर में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से समारोह आयोजित कर मनाया गया। गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन कॉलोनी स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में किया गया।

सर्व प्रथम कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक घनश्याम अरोड़ा,नरेंद्र सिंह सांखला और अशोक कृपलानी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। सुबह के साफ मौसम और गुनगुनी धूप के मध्य वरिष्ठ नागरिकों ने ज्यों ही तिरंगा ध्वज की रस्सी खींची तो गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के साथ राष्ट्र की आन बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा तालियों की गड़गड़ाहट के साथ फहराने लगा। इसी के साथ सामूहिक राष्ट्रीय गान की सुमधुर ध्वनि ने क्षेत्र में देश भक्ति का रस घोल दिया।

इस अवसर पर प्रख्यात कवि व गीतकार दिनेश सिंदिल ने अपने चिरपरिचित अंदाज में देश प्रेम से ओतप्रोत गीत और कविताओं से देश प्रेम का भाव जागृत किया। उन्होंने कहा अब देश के लिए मरने का समय नहीं देश के लिए जीने का समय है,देश के लिए कुछ करने का समय है। उन्होंने अपने गीत से खूब तालिया बटोरी। प्रसिद्ध रंगकर्मी एलएन भटनागर ने भारत के संविधान को पूरी दुनियां में सर्व श्रेष्ठ संविधान बताया। उन्होंने संविधान निर्माण के बारे में भी जानकारी दी। अपने गीत के माध्यम से समारोह को ऊंचाइयां प्रदान की। घनश्याम अरोड़ा,नारायण ओझा आदि ने भी प्रस्तुति दी।

क्षेत्र की महिलाओं ने भी देश भक्ति के गीत से लोगों का ध्यान आकृषित किया। नारायण ओझा ने भी गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कॉलोनी के नागरिक, महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ रंगकर्मी एलएन भटनागर ने किया। धन्यवाद ज्ञापित करने से साथ समारोह का समापन हुआ। अंत सभी को लड्डू वितरित किए गए।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *