रेलकर्मचारियों की एकजुटता की जीत-परिहार

 रेलकर्मचारियों की एकजुटता की जीत-परिहार
Spread the love


जोधपुर,12 दिसंबर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एंप्लॉइज यूनियन के जोनल अध्यक्ष मनोज कुमार परिहार ने चुनावों में यूनियन की जीत को कर्मचारियों की एकजुटता का नतीजा बताया।

गुरुवार को यूनियन को मान्यता मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए जोधपुर मंडल मंत्री परिहार ने आश्वस्त किया कि यूनियन की ओर से आने वाले समय में भी इसी तरह कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा।

यूनियन के मंडल अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने मान्यता के लिए सभी रेलकर्मचारियों का आभार जताते हुए कहा कि कर्मचारियों ने यूनियन की कार्य प्रणाली के प्रति विश्वास जताते हुए जीत दिलाई है तथा यह कर्मचारियों की एकजुटता प्रदर्शित करता है।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *