वीरांगना की गौरव गाथा आज भी विश्व में गूंज रही है:अरविंद वशिष्ठ

झांसी: आज ब्रह्म विभूति स्मृति न्यास के तत्वाधान में ब्रह्म शिरोमणि वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती समाजवादी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ के मुख्यातिथ्य में मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष अवधेश मकड़ारिया ने की।
उक्त अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई की गौरव गाथा आज भी विश्व में गूंज रही है रानी की वीरता के कारण हमारी झांसी की पहचान संपूर्ण विश्व में वीर भूमि के नाम से की जाती है उनकी जयंती के अवसर पर हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं।
कार्यक्रम उपरांत निक्कू वार्ड हादसे में मृत शिशुओं को मौन श्रद्धांजली अर्पितकर दिवंगत आत्माओं की शांति एवं दुखी परिवार को धैर्य धारण हेतु प्रार्थना की गई
संस्था के अध्यक्ष अवधेश मकड़ारिया ने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई का जन्मदिन आज बहुत सादगी पूर्ण ढंग से मनाया गया क्योंकि मेडिकल कॉलेज में जो हादसा हुआ वह अत्यंत दुखदपूर्ण घटना थी इसीलिए हम सभी सादगी पूर्ण पुष्पांजलि करके उन्हें नमन कर रहे हैं।
उक्त अवसर पर सर्वश्री सत्येंद्र पुरी सभासद, अभिषेक दिक्षित, बी के नायक, मनीष,अशोक पांडे, आशीष बाजपेई , निखिल पाठक, गौरव त्रिपाठी, अनुराग तिवारी, विकास मिश्रा, मदन तिवारी, अभिषेक उपाध्याय, बृजेश दीक्षित, देवेंद्र शर्मा ,शीतल दुबे आदि उपस्थित रहे।