भागवत कथा में सुनाया गोवर्धन पूजा एवं कृष्ण की विचित्र लीलाओं का वर्णन।

 भागवत कथा में सुनाया गोवर्धन पूजा एवं कृष्ण की विचित्र लीलाओं का वर्णन।
Spread the love

हिण्डौन सिटी,जिला करौली,
रिपोर्टर विजय कुमार पांडेय,

सूरौठ। गांव खेड़ी हैवत में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बुधवार को आचार्य राम सुमरण दास महाराज ने गोवर्धन पूजा एवं भगवान कृष्ण की विचित्र लीलाओं का वर्णन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव खेड़ी हैवत में रिटायर्ड विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद गुलपाडिया एवं चौबीसा ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष रामनिवास शर्मा की ओर से उनके निवास पर भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन करते हुए आचार्य ने कहा कि जब पृथ्वी पर पाप अधिक बढ़ जाता है तो पपियो का संहार करने के लिए भगवान धरती पर अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। इस मौके पर गोवर्धन पूजा प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा स्थल पर बुधवार को जिला जज मनोज सहारिया, योगेंद्र सहारिया जटवाड़ा , अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के जिला अध्यक्ष राम पंडा, तहसील अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी, मनोज शर्मा जगर, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा हुक्मी खेड़ा, कैलाश शर्मा ढिंढोरा, गुलाब जगर, सतीश पंडित ढिंढोरा, अध्यापक धर्म सिंह मीणा सूरौठ, श्याम शर्मा जगर आदि ने आचार्य राम सुमरण दास महाराज का साफा एवं माला पहनकर सम्मान किया। भागवत कथा का समापन 15 नवंबर को विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *