बालोतरा जिले में सर्वाधिक सदस्य बनाने वालों का किया सम्मान

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा द्वारा जिले में सदस्यता अभियान के अंतर्गत 1000 से अधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि संगठन पर्व कार्यशाला में सदस्यता अभियान के अंतर्गत एक कार्यकर्ता के रूप में बालोतरा ग्रामीण मंडल महामंत्री उमेश सोनी, जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे,श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष पुखराज सोनी,जिला मंत्री तुलसी मेघवाल,मोटवी माता मंडल अध्यक्ष केसा राम सुथार ने एक हजार से अधिक सदस्य भाजपा के साथ जोड़ने पर जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु व सदस्यता अभियान जिला संयोजक मालाराम बावरी द्वारा मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओ के सहयोग से ही बालोतरा जिले ने सदस्यता अभियान में मिला अपना लक्ष्य लगभग पूर्ण किया है।
इसके साथ गुड़ामालानी विधानसभा में राज्य मंत्री के के विश्नोई, सिवाना विधानसभा विधायक हमीर सिंह भायल, पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने भी अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करते हुए बालोतरा जिले अग्रणी रखने में सहयोग किया है।
ऐसे कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि के समर्पण भाव से किए कार्य से ही संगठन मजबूत बना है।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता, जिला चुनाव प्रभारी सतीश चंदेल, महंत निर्मल दास, गुड़ामालानी प्रधान बिजलाराम,बालोतरा नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा, सुखराम विश्नोई उपस्थित रहे।

img 20241112 wa00605145781527855881731

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *