भाजपा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत के मातृ शोक पर मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया
भाजपा नेता राजेशपुरी ने बताया कि भाजपा जिला मंत्री एव युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत की माताजी कि स्वर्गवास होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियाँ जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने संवेदना व्यक्त की है वही उनके निवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पचपदरा विधायक डॉ अरुण चौधरी पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसनराज मेहता पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन विजय चौधरी मदनराज चोपड़ा सहित भाजपा के जिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधि कई नेता पहुंचे व श्रद्धांजलि अर्पित की वही पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी राजस्थान सरकार के मंत्री जोराराम कुमावत माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री प्रहलाद राय टाक ने दूरभाष से शोक व्यक्त किया
