गांधी मैदान में हुआ भव्य फायर शो

 गांधी मैदान में हुआ भव्य फायर शो
Spread the love

  • नगर निगम दक्षिण एवं जेपीसी की ओर से हुआ कार्यक्रम जोधपुर, 29 अक्टूबर। नगर निगम दक्षिण और जोधपुर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को गांधी मैदान में पहली बार फायर शो का आयोजन किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान आकर्षक आतिशबाजी ने दर्शकों का मन मोह लिया महापौर दक्षिण वनीता सेठ, आयुक्त दक्षिण टी शुभ मंगला, जोधपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय अस्थाना, उपमहापौर किशन लड्डा ने औपचारिक रूप से इस कार्यक्रम की शुरुआत की और उसके बाद रंग बिरंगे पटाखों से पूरा आसमान सतरंगी नजर आया। रोशनी वाले पटाखे ने आकाश में मनोरम दृश्य प्रस्तुत किया। करीब 1 घंटे तक गांधी मैदान में बेहतरीन आतिशबाजी की गई और दर्शकों ने इसका जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम देखने आए सभी दर्शकों ने नगर निगम दक्षिण और जोधपुर प्रेस क्लब के इस प्रयास की सराहना की और हर दीपावली पर इस तरह का फायर शो आयोजित करवाने की इच्छा जाहिर की। इस अवसर पर दीपिका डांसर ने भगवान राम और कृष्णा के भजनों पर नृत्य कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में योगेश व्यास, अनिल प्रजापत, अशोक भाटी, अशोक सिंह चौहान, पुरूषोतम आचार्य, नरेंद्र फ़ितानी ,दलपत सिंह चौहान, फतेहराज मांकड़, पूजा राठी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया, कार्यालय अधीक्षक सुबोध शंकर व्यास सहित नगर निगम के पार्षद गण अधिकारी गण जोधपुर मीडिया जगत के पत्रकार साथी सहित शहर के प्रबुद्ध और गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *