ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावितरेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

जोधपुर, 02 दिसम्बर। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मण्डल के भरौली-जम्मूतवी रेलखण्ड के मध्य विजयपुर जम्मू-साम्बा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 173 पर आरयूबी गर्डर लोचिंग कार्य के कारण ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 19225, भगत की कोठी- जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 03.12.24 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पठानकोट स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी-गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा दिनांक 04.12.24 को जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जम्मूतवी-पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।