चैन्नई एग्मोर-जोधपुर-चैन्नई एग्मोर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन चैन्नई एग्मोर के स्थान पर ताम्बरम् से आगमन/प्रस्थान करेगी

 चैन्नई एग्मोर-जोधपुर-चैन्नई एग्मोर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन चैन्नई एग्मोर के स्थान पर ताम्बरम् से आगमन/प्रस्थान करेगी
Spread the love

जोधपुर, 18 नवंबर। दक्षिण रेलवे द्वारा पुनर्विकास कार्य किया जा रहा हैं इस कार्य हेतु चैन्नई एग्मोर-जोधपुर-चैन्नई एग्मोर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन किया जा रहा है। यह रेलसेवा चैन्नई एग्मोर के स्थान पर चैन्नई एग्मोर-ताम्बरम-चैन्नई एग्मोर के मध्य संचालित होगी। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाडी संख्या 22663, ताम्बरम-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.11.24 से ताम्बरम से 14.50 बजे प्रस्थान कर चैन्नई एग्मोर स्टेशन पर 15.20 बजे आगमन व 15.30 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित समय पर जोधपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 22664, जोधपुर-ताम्बरम साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.11.24 से जोधपुर से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान कर चैन्नई एग्मोर स्टेशन पर 16.10 बजे आगमन व 16.20 बजे प्रस्थान कर 17.10 बजे ताम्बरम पहुॅचेगी।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *