अनाथ व निराश्रित बच्चो की सेवा कर मनाया रविवार सेवा दिवस

 अनाथ व निराश्रित बच्चो की सेवा कर मनाया रविवार सेवा दिवस
Spread the love

सारथी यूथ फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया की रविवार सेवा दिवस उद्देश्य से हर रविवार को गौ सेवा, संतो की सेवा, पक्षी सेवा, वानर सेवा, वृद्वजनो की सेवा, अनाथ, नेत्रहीन, विकलांग, निराश्रित, दिव्यांगजन बच्चों की सेवा, वस्त्रदान, आदि अलग अलग क्षेत्र मे जाकर सेवा कार्य करके रविवार सेवा दिवस के रुप मे मनाया जाता है गहलोत ने आमजन से अपील की है की आप भी अधिक से अधिक संख्या मे रविवार सेवा दिवस मिशन से जुडे इस सेवा मिशन से जुडने के लिए आप हेल्पलाइन वाट्सएप नम्बर 8384970970 पर सम्पर्क करे।

फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पुजा सुराणा ने बताया की आज रविवार सेवा दिवस उदेश्य से शुभ सवेरा वात्सल्यपुरम हाऊसिंग बोर्ड मे अनाथ व निराश्रित बच्चों को भोजन प्रसादी कराकर रविवार सेवा दिवस मनाया गया इस दौरान राधिका कानूंगा, मधू भंडारी, अशोक कुमार चितारा, मधू चौपडा, सुरेन्द्र सिंह तोमर, मुरली सोनी, सुरेश चौपडा, ओमप्रकाश सोनी, राहुल चौहान, गीता लाडवानी, लोकेश आसेरी, प्रियांशी लाडवानी, देव आदि उपस्थित थे।

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *