गाय को देश में राष्ट्र माता व प्रदेश में राज्य माता घोषित कर गौ हत्या पूर्णतः प्रतिबंधित करने की माँग को लेकर आयोजित हुई ‘गौ प्रतिष्ठा यात्रा’।

Spread the love




दिनांक 9 नवम्बर 2024 को गोपाष्टमी के महापर्व पर धर्मसम्राट स्वामी श्री करपात्रीजी महाराज और श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानंद सरस्वतीजी महाराज की प्रेरणा से ‘आदित्यवाहिनी एवं जय श्रीराम सेना संगठन’ के संयुक्त तत्वावधान मे गौ हत्या के विरुद्ध व गौवंश के संरक्षण की माँग को लेकर उम्मेद स्टेडियम के समीप स्थित लोहानी सर्किल से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक ‘गौ प्रतिष्ठा यात्रा’ का आयोजन किया गया।

जय श्रीराम सेना जिलाध्यक्ष रामदूत ऋषिराज व्यास ने बताया की गौ माता हिन्दूओं के लिये प्रबल आस्था की केंद्र है और धर्म शास्त्रों में गौ माता को भगवान का दर्जा देते हुए गौरक्षा को मानव का परम कर्तव्य बताया गया है, परन्तु ये अति दुखद और शर्मनाक है की आज विश्व भर में सर्वाधिक गौमांस निर्यात करने वाले राष्ट्रों में भारत तीसरा सबसे बड़ा देश है।
आदित्यवाहिनी संयोजक शिवांश व्यास ने बताया कि गौ प्रतिष्ठा यात्रा के अन्तर्गत जोधपुर भर के गौ भक्त उम्मेद स्टेडियम के समीप स्थित लोहानी सर्किल पर एकत्रित हुए और पैदल मार्च के करते हुए जोधपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँच कर भारत सरकार और राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौप कर विभिन्न माँगे की।
दोनों संगठनों ने माँग की है गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा कर गौ माता को देश में राष्ट्र माता और प्रदेश में राज्य माता घोषित कर विद्यालयों को पाठ्यक्रमों में गौवंश की धार्मिक महत्त्वता व उपयोगिता पढ़ाई जानी चाहिये। संगठनों ने ये भी माँग की है कि:-

• पूरे देश और प्रदेश में क़ानूनी व ग़ैरक़ानूनी हर प्रकार की गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाये।
• भारतीय कुल की ‘वेदलक्षणा गो माता’ को भारत में राष्ट्र माता एवं राजस्थान में राज्य माता का दर्जा दिया जाए और साथ ही में स्कूलों के पाठ्यक्रमों में भी गौ माता की धार्मिक महत्त्वता व उपयोगिता पढ़ाई जाये।
• ⁠भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र (UN) में ये माँग उठाये कि विश्व के जिस भी राष्ट्र में हिन्दू निवास करते है वहाँ कि सरकारें भी गौ हत्या को प्रबंधित करे और इसको के प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने हेतु भारत सरकार इन तमाम देशों की सरकारों के साथ विदेश नीति में परिवर्तन कर वहाँ की सरकारों पर गौ हत्या पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करने का दबाव बनाये।
• ⁠राज्य सरकार गौ हत्या और गौ तस्करी के विरुद्ध कठोर क़ानून बनाये और ऐसी घटनों  शिकायत करने के लिए विशेष हेल्पलाइन नम्बर जारी करे, जिस नंबर पर आम-जन से सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन संबंधित गौ हत्या या गौ तस्करी की घटना होने से रोके और आरोपी पर कठोरतम कार्यवाही करे।

इस यात्रा में मयंक परीक, भव्यांश जांगीड, संदीप सिंह, अभिनव बोहरा, सुरेश गोदारा, देवेंद्र गौड़, दीपक गौड़, सुदर्शन शर्मा, भुवनेश नाथ, दुष्यंत देवड़ा, हिमालय चौहान, धीरज प्रजापत, नारायण सिंह, उत्तर प्रजापति, अभिषेक पालीवाल, आदि दोनों संगठनों कई कार्यकर्ताओं सहित वीएचपी के उत्तर ज़िला गौ रक्षा प्रमुख दीपक कुमार भी शामिल हुए।

img 20241109 wa01036973598517034190747

Admin

https://www.mynewsportal.com

A short bio about the author can be here....

Related post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *